हिमाचल: बर्फ के नीचे दबा मिला 60 वर्षीय शख्स, ठंड ने छीन ली जिंदगी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: बर्फ के नीचे दबा मिला 60 वर्षीय शख्स, ठंड ने छीन ली जिंदगी

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई बर्फ़बारी ने जहां किसान-बागवानों के मुरझाए हुए चेहरे खिला दिए हैं, वहीं सूबे के कुल्लू जिले से परेशान करने वाली खबर सामने आई है। ताजा अपडेट के अनुसार जिले के उपमंडल बंजार की पंचायत तांदी में गांव सेरी के बुजुर्ग मान सिंह (60) की ठंड से मौत हो गई। बुजुर्ग का शव बर्फ के नीचे दबा हुआ मिला है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मासूम की अबरू लूटने वाले को जेल में बितानी होगी जिंदगी; मिली उम्रकैद की सजा

शव बरामद होने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस में पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक़ मान सिंह तीन फरवरी को जिभी से गांव सेरी की ओर निकले थे, लेकिन अधिक बर्फबारी के चलते वह घर नहीं पहुंच पाए। 

बुजुर्ग के घर नहीं आने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पांच फरवरी को ग्रामीणों ने उनका शव बर्फ के बीच पड़ा हुआ देखा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया है कि बुजुर्ग की मौत बर्फ में ठंड के कारण हुई है। धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ