शिमला। हिमाचल प्रदेश में कम हो रह कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रदेश सरकार द्वारा सूबे के स्कूलों को 1 फरवरी से खोल दिया है लेकिन बीते कुछ दिनों से कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे शिक्षकों में अभिभावकों की चिंता को बढ़ा दिया है।
बीते कल जहां प्रदेश में कुल 37 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं, आज 41 शिक्षक कोरोना महामारी से संक्रमित पाए गए हैं। इस हिसाब से कुल मिलाकर दो दिनों के बीतर कुल 78 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
जानें किस जिले से कितने शिक्षक मिल संक्रमित
बीते कल मंडी जिले में शुक्रवार को 36 शिक्षकों समेत कोरोना संक्रमण के 42 नए मामले सामने आए हैं। अकेले पधर उपमंडल से ही 19 शिक्षक पॉजिटिव पाए गए हैं। गोहर में पांच, सुंदरनगर में एक, सरकाघाट, सदर, बल्ह और धर्मपुर में शिक्षक संक्रमित निकले हैं।
वहीं, आज प्रदेश में शनिवार को 41 शिक्षकों समेत लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंडी जिले में 37 शिक्षक, एक चिकित्सक और पांच कैदियों समेत 59 पॉजिटिव मरीज आए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: प्यार में धोखा खाने पर युवती पर तेज़ाब फेंक खराब कर दी थी जिंदगी; हुई 10 साल की जेल
सरकारी व निजी स्कूलों से 20 संक्रमित पद्धर और 10 सरकाघाट उपमंडल के बलद्वाड़ा क्षेत्र से हैं। जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सियूंण के छह, गुम्मा छह, उरला एक, घटासणी में दो, थारटगलू माध्यमिक स्कूल में एक, बलद्वाड़ा के समैला स्कूल के चार, निजी स्कूल ओस्टर के पांच व करसोग के रिछणी हाई स्कूल के दो शिक्षक पॉजिटिव पाए गए हैं।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks