हिमाचल: दोस्त के बाद लड़के ने ख़त्म की थी जिन्दगी, अब पिता भी उसी तरह लटका मिला

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: दोस्त के बाद लड़के ने ख़त्म की थी जिन्दगी, अब पिता भी उसी तरह लटका मिला

नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक बड़ा ही हैरान करने वाला सुसाइड का मामला सामने आया है। बीते दिनों पहले एक खबर सामने आई थी कि ( हिमाचल: फंदे से लटका मिला 12वीं का छात्र, कुछ दिनों पहले दोस्त ने दी थी जान )। अब अपने दोस्त के बाद जंग गंवाने वाले उसी लड़के के पिता ने बिलकुल उसी तरह से सुसाइड कर अपनी जान दे दी है। लड़के के पिता द्वारा सुसाइड किए जाने की जानकारी मिलने के बाद पूरा शहर सन्न है। 

यह भी पढ़ें: इशारों ही इशारों में वीरभद्र पर सुक्खू का तंज- वरिष्ठ नेताओं को एक उम्र में अलविदा कह देना चाहिए

बता दें कि करीब डेढ़ हफ्ते के भीतर इस क्षेत्र से यह सुसाइड का चौथा मामला सामने आया है। सुसाइड करने वालों में चार युवक शामिल रहे। मृतक व्यक्ति के बेटे के अलावा उसके दो दोस्तों ने भी सुसाइड जैसा खौफनाक कदम उठाया था। मृतक शख्स का बेटा 17 वर्षीय मयंक सैनी बनकला के सरकारी स्कूल में 12वीं का छात्र था। सुबह साढ़े 8 बजे के आसपास उसने गौशाला में फंदा लगाकर अपनी जान दी थी। 

वहीं, मामले की छानबीन में पुलिस को इस बात का पता चला था कि नाहन के समीप नौणी के बाग में आत्महत्या करने वाला यश सैनी और मयंक, दोनों काफी करीबी दोस्त थे। इससे पहले 24 जनवरी को मयंक ने अपने एक दोस्त से यश के सुसाइड करने पर बात की थी। पुलिस को इस बात का भी पता चला है कि यश भी बनकला स्कूल में ही पढ़ता था। वहीं, इन दोनों के अलावा कुछ हफ्ते पहले भी जाबल का बाग के रहने वाले एक 18 साल के युवक ने भी फंदा लगाकर अपनी जान दी थी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, नहीं बच सकी पीछे बैठी महिला

चारों घटनाओं में कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं, मामले की जांच कर पुलिस भी इस बात को लेकर हैरान है कि आखिर युवाओं द्वारा ऐसे भयावक कदम को क्यों उठाया गया। बीते कल सुसाइड करने वाले मृतक की पहचान 50 वर्षीय राजीव सैनी के तौर पर की गई है। मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ