शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक बड़ा ही दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी बैंक में तैनात युवक को कुछ टैक्सी चालकों ने पुराना बस अड्डा के पास रेलवे लाइन पर पीट-पीटकर मार डाला। 2 फरवरी को घटित हुई इस वारदात में हत्या का मुकदमा शनिवार को दर्ज करवाया। मृतक के परिजनों ने शनिवार को रेलवे पुलिस थाना के बाहर इस संबंध में प्रदर्शन किया और पुलिस द्वारा मामले को दबाने के आरोप लगाए।
मृत मिला बैंक कर्मी पर पुलिस ने साधारण माना!
बतौर रिपोर्ट्स, शिमला के पुराना बस अड्डे के पास कुछ टैक्सी चालकों के साथ बैंक कर्मी टेक चंद का झगड़ा हो गया था। इस झगडे के दौरान आरोपी टैक्सी ड्राइवरों ने टेकचंद (29) पुत्र कमला नंद, गांव रंगोरी निवासी सराहन को बुरी तरह पीट डाला। इसके बाद कुछ लोगों ने इस बात की सूचना रेलवे पुलिस स्टेशन में दी। सूचना पाकर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि टेकचंद भलखू रेलवे स्टेशन के बाद मृत हालत में पड़ा था। इसके बावजूद भी पुलिस ने तब साधारण धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के 1 जिले में 2 घटनाएं: टिप्पर लुढका- कार पर गिरे पत्थर; दो लोग नहीं बच सके
इसके बाद पूरे मामले की असलियत को भांपते हुए शनिवार को मृतक के परिजनों ने रेलवे पुलिस स्टेशन के बाहर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। हालांकि रेलवे पुलिस का कहना है कि उन्होंने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है तथा एक युवक की तलाश है। मृतक युवक शिमला शहर के बीसीएस स्थित एक निजी बैंक में काम करता था। आरोपियों की पहचान किरण उर्फ पोलार्ड और नीलू के रूप में हुई है। दोनों पेशे से टैक्सी स्टैंड में बतौर चालक हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन के बाद तथ्यों के सामने आने पर दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। एक आरोपी की तलाश जारी है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks