बीजेपी को किस्मत ले डूबी, कांग्रेस को उसी ने चमकाया
आज हुए चुनाव में पंचायत समिति अध्यक्ष पद के लिए दोनों उम्मीदवारों को बराबर मत पड़े। जिसके बाद मुकाबला टाई होने पर इसका निर्णय लॉटरी सिस्टम से किया गया। जिसके चलते बीजेपी के जिलाध्यक्ष को हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी ने अध्यक्ष पद के लिए जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा पर दांव खेला था, जबकि कांग्रेस ने जसपाल को पंचायत समिति के लिए अपना अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया था।
यह भी पढ़ें: वित्त राज्य मंत्री हिमाचल के और उत्तराखंड को 7870 करोड़ ज्यादा मिले; पढ़ें पूरी रिपोर्ट
जबकि, उपाध्यक्ष पद के लिए बीजेपी से महेंद्र छिब्बर और कांग्रेस से रमेश चंद्र उम्मीदवार बनाए गए। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के रमेश चंद को 15 वोट हासिल हुए जबकि बीजेपी के महेंद्र छिब्बर को 13 पंचायत समिति सदस्यों ने अपने वोट दिए। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में बीजेपी के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल और कांग्रेस के जसपाल को 14-14 मत पड़े। मुकाबला टाई होने के बाद इसका निर्णय लॉटरी सिस्टम से किया गया जिसमें कांग्रेस के जसपाल ने बाजी मार ली।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks