हिमाचल बीजेपी का जलवा: चंबा जिला परिषद् में लहराया परचम, छह पंचायत समितियां भी कब्जे में

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल बीजेपी का जलवा: चंबा जिला परिषद् में लहराया परचम, छह पंचायत समितियां भी कब्जे में

चंबा। हिमाचल प्रदेश के तीन जिला परिषदों में बीते कल जीत का परचम लहराने वाली सूबे की सत्तासीन पार्टी बीजेपी का जलवा आज के दिन भी कायम है। ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश के चंबा जिला परिषद पर बीजेपी ने अपना कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को बीजेपी की नीलम कुमारी चंबा जिला परिषद अध्यक्ष चुनी गई हैं। जबकि हाकम राणा को उपाध्यक्ष चुने गए हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल युवा कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: पद से हटाए गए 14 पदाधिकारी, यह थी वजह

नीलम कुमारी ने कांग्रेस समर्थित पंकज को आठ मतों से हराया। नीलम को 13 और पंकज को 5 मत मिले। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में हाकम राणा ने कांग्रेस समर्थित ललित ठाकुर को 4 मतों से हराया। बता दें सोमवार को कांगड़ा जिप में बीजेपी समर्थित रमेश बराड़ को अध्यक्ष, स्नेहा परमार को उपाध्यक्ष, सोलन में बीजेपी समर्थित रमेश ठाकुर को निर्विरोध अध्यक्ष, कमलेश पंवार को उपाध्यक्ष और ऊना में बीजेपी की नीलम कुमारी को अध्यक्ष और कृष्ण पाल को उपाध्यक्ष चुना गया है। 

इसके अलावा छह पंचायत समितियां भी सत्ताधारी पार्टी की झोली में गई हैं। जानें कौन कहां जीता 

  • सिरमौर की सबसे बड़ी पांवटा साहिब पंचायत समिति पर कब्जे को बीजेपी ने बरकरार रखा है। यहां हितेंद्र अध्यक्ष, सुनील कुमार उपाध्यक्ष चुने गए हैं। 
  • ऊना के बंगाणा में  बीजेपी समर्थित देवराज धुंधला अध्यक्ष और जमीत सिंह रायपुर उपाध्यक्ष
  • अंब में  बीजेपी समर्थित सुनीता देवी अध्यक्ष जबकि संदीप ठाकुर उपाध्यक्ष
  • सोलन के नालागढ़ में बीजेपी समर्थित बलविंद्र कौर अध्यक्ष और प्रेम चंद उपाध्यक्ष 
  • मंडी जिले के करसोग में बीजेपी समर्थित भास्करानंद अध्यक्ष और रत्न सिंह राणा उपाध्यक्ष
  • सुंदरनगर में बीजेपी समर्थित राजकुमार अध्यक्ष और वीरेंद्र उपाध्यक्ष चुने गए हैं। 
  • पंचायत समिति द्रंग में बीजेपी समर्थित शीला बली अध्यक्ष जबकि कांग्रेस के कृष्ण भोज उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ