यह भी पढ़ें: शिमला जिला परिषद् की दोनों कुर्सियां कांग्रेस ने झपटीं, जानें कौन अध्यक्ष और कौन उपाध्यक्ष बना
मिली जानकारी के मुताबिक़ सन्नी कुमार (29) पुत्र कुलदीप निवासी गांव मियाड़ी गला रठियार जिला चम्बा वीरवार को खजियार से गेट की तरफ जा रहा था। इस दौरान वह जब मियाड़ी गला के पास पहुंचा तो अचानक कार की ब्रेक फेल हो गई और कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल को घटनास्थल से निकाला और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेजा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: इस विभाग में 20 मार्च तक छुट्टियों पर रोक, बजट सत्र के चलते लिया गया फैसला
मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हादसे के असल कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks