हिमाचल: कुछ दिनों पहले भाई ने लगाया था फंदा; अब 20 वर्षीय बहन ने भी वही किया

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: कुछ दिनों पहले भाई ने लगाया था फंदा; अब 20 वर्षीय बहन ने भी वही किया

टाहलीवाल। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बड़ा ही दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक गरीब परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उनकी 20 साल की बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि कुछ दिनों पहले युवती के भाई ने भी कुछ इसी तरह से मौत को गले लगा लिया था। जिसके बाद से मानसिक तनाव में रह रही युवती ने उसी तरह का खौफनाक कदम उठाते हुए खुद की जान दे दी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: भैसों को नशा कराया फिर पैर बांधकर भर दिया: ट्रक पलटा, 20 की टांग और सींगें टूटीं

यह मामला हरोली क्षेत्र के अंतर्गत गांव ललड़ी से सामने है। बतौर रिपोर्ट्स, युवती के परिवार की आर्थिक स्थित ज्यादा ठीक नहीं है, मृतका का पिता कपड़े सिलने का काम करता है, जबकि माता एक उद्योग में काम करके परिवार का गुजारा चलाती है। वहीं, पहले बेटे फिर बेटी द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद गरीब परिवार सदमे में है। मिली जानकारी के मुताबिक़ युवती ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। वारदात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ