हिमाचल: अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में समा गई कार; तीन युवकों की जीवनलीला समाप्त

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में समा गई कार; तीन युवकों की जीवनलीला समाप्त

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जिसमें तीन युवकों जान चली गई। बतौर रिपोर्ट्स, यह हादसा गोहर में छतरी गतु मार्ग पर पेश आया, जहां से एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि एक घायल युवक ने बाद में अपना दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: हिमाचल से स्कूटर पर घर लौट रहे पिता-पुत्र को टिप्पर ने रौंदा; दोनों नहीं बच सके

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय रजनीश कुमार पुत्र परमदेव निवासी लस्सी उप तहसील छतरी, 29 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र ज्ञान चंद निवासी झमाच्छ तहसील थुनाग और चालक चमन लाल पुत्र ज्ञान चंद निवासी झमाच्छ के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में हो क्या रहा है: कहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी, कहीं ट्रैक्टर चढ़ा दिया

घटना के बारे जानकारी देते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा बताया गया कि बुधवार दोपहर बाद करीब दो बजे तीनों छतरी से घर जा रहे युवकों की का गतु के समीप खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो युवकों ने वहीं दम तोड़ दिया, जबकी कार में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नागरिक चिकित्सालय आनी उपचार के लिए भेज दिया गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ