सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले स्थित कंडाघाट पंचायत समिति (बीडीसी) पर दुनिया भर का जोड़तोड़ गठजोड़ करने के बाद बीजेपी ने अपना कब्ज़ा जमा लिया है। यहां पर ज्यादा सीटें जीतने के बाद भी कांग्रेस को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की सीट नसीब नहीं हो सकी। यहां 15 सदस्यीय पंचायत समिति में दोनों पदों पर आसीन होने के लिए किसी भी दल को आठ सदस्यों का बहुमत जरूरी था।
यह भी पढ़ें: सीएम जयराम ने खुद बताया: उत्तराखंड की त्रासदी से हिमाचल ने क्या सीखा
वहीं, आज हुई बैठक में सभी सदस्य उपस्थित रहे। चुनाव के लिए प्रवेश के समय बीजेपी अपने सात सदस्य व कांग्रेस नेता आठ सदस्यों के साथ कार्यालय में आए। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई तो बीजेपी समर्थित बीशा से बीडीसी सदस्य विजय कुमार ने अध्यक्ष व सतड़ोल वार्ड से सदस्य हेमा ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा। वहीं, कांग्रेस की तरफ से तुंदल वार्ड से बीडीसी सदस्य प्रवीण ठाकुर ने अध्यक्ष व बांजनी वार्ड से बीडीसी सदस्य राधा ने उपाध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में ही बनता है सीमेंट: फिर भी कंपनियों ने कहा- अन्य राज्यों की तुलना में महंगा ही मिलेगा
चुनाव का फैसला मतदान से हुआ। बीजेपी समर्थित विजय ठाकुर को अध्यक्ष व हेमा को उपाध्यक्ष के लिए आठ-आठ मत मिले, जबकि कांग्रेस समर्थित प्रवीण ठाकुर को अध्यक्ष व राधा को उपाध्यक्ष के लिए सात-सात मत मिले। इस तरह कांग्रेस समर्थित एक विजेता द्वारा क्रॉस वोटिंग किए जाने के चलते बीजेपी ने दोनों महत्वपूर्ण पदों पर अपना कब्ज़ा जमा लिया। इस चुनाव में बीजेपी ने हारी हुई बाजी जीत में बदल दी व कांग्रेस आठ सदस्य होने के बाद भी हार गई।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks