यह भी पढ़ें: लाहौर में जन्मे हिमाचल के कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया का हुआ निधन
बतौर रिपोर्ट्स, गगरेट क्षेत्र के दियोली व संघनई गांव में जब लोग सुबह उठे तो गांव की सड़क व खड्ड के आसपास दर्जनों मरे हुए मुर्गे इधर -उधर पड़े हुए थे। जिन्हें गाव के आसपास रहने वाले आवारा कुत्ते उठाकर इधर उधर ले जा रहे थे। गांव के लोगों ने इस बात की आशंका जताई है कि यह मुर्गे किसी बीमारी की वजह से मरे है, जिसके चलते इन्हे कोई यहां पर फेंक गया है। इसके बाद मामले की जानकारी पंचायत प्रधान व पुलिस के साथ- साथ पशुपालन विभाग को दी गईं। सूचना के बाद विभागीय अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंच कर दियोली से 25 व संघनई गांव से 10 मृत मुर्गे बरामद किए।
यह भी पढ़ें: नाहन मेडिकल कॉलेज की 5वीं मंजिल से छलांग लगाने वाला बैंक कर्मी नहीं बचा, पत्नी भी है पॉजिटिव
मरे हुए मुर्गों की दहशत से गांव के लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द ही इन्हें सुरक्षित तरीके से कहीं दबा दिया जाए ताकि गांव वाले परेशान न हो। आशंका यह भी जताई जा रही है कि मुर्गी पालन व्यवसाय से जुड़े लोग पंजाब से इन्हें लाते है और जो मर जाते है उन्हें ऐसे ही कहीं पर भी फेंक देते हैं। पशु पालन विभाग ऊना से जुड़े एक अधिकारी ने इस बारे में आगे जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सकों की एक टीम मौके पर भेज दी है ,मुर्गों के सैंपल जांच के लिए जालंधर भेजे जाएंगे। मरे हुए मुर्गों की जांच के बाद उन्हें एसओपी अनुसार गड्डा खोद कर तुरंत दबा दिया जाएगा। वहीं, पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks