सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां स्थित बरोटीवाला थाना के तहत झाड़माजरी में गुरूवार को हुए इस हादसे में 10 साल की बच्चे की मौत हो गई है, जबकि 3 बच्चे इस हादसे में घायल हुए बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत बच्चे के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पेयजल के टैंक में झाँक रहा था 4 साल का मासूम, डूब गया
पुलिस द्वारा इस हादसे में बारे जानकारी देते हुए बताया गया कि झाड़माजरी में एक कॉलोनी के समीप पिकअप चालक ने अपनी गाड़ी को सम्मान उतारने के लिए खड़ा किया हुआ था। इस दौरान उसने गाड़ी में चाबी लगी हुई छोड़ दी। इसके बाद गाडी में समान लोड होने लगा। इसके बाद युवक अचानक गाड़ी में बैठा और उसने गियर में ही गाड़ी को स्टार्ट कर लिया। इस दौरान झटके से आगे बढ़ी पिकअप की चपेट में चार बच्चे आ गए, जिनमें से 1 बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सो रहे परिवार के घर में घुसा तेंदुआ; एक जगह बाड़े में घुस भेड़-बकरियों को चबा गया
घायल हुए बच्चों में से एक की टांग में फ्रैक्चर भी आया है। स्थानीय लोगों ने इन बच्चों को तुरंत ही क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, बरोटीवाला पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लोगों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। एसपी ने पुष्टि करते हुए बताया कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks