हिमाचल: बिमारी में दवा मांगने पर पूर्व सैनिक ने पत्नी पर ढाया जुल्म, मायके के बाहर फेंक आया

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: बिमारी में दवा मांगने पर पूर्व सैनिक ने पत्नी पर ढाया जुल्म, मायके के बाहर फेंक आया

ऊना। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले प्रताड़ना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ताजा मामला प्रदेश के ऊना जिले से सामने आया है। जहां पर एक एक सेवानिवृत सैनिक ने शर्मनाक हरकत को अंजाम देते हुए पहले तो अपनी पत्नी की निर्ममता से पिटाई करने के बाद उसे घर से निकाल उसके मायके के बाहर फेंक आया। पति की प्रताड़ना का शिकार हुई इस पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बीमार होने पर पति को डाक्टर के पास से दवा दिलाने को कहा था। अब इस मामले की शिकायत मिलने पर गगरेट पुलिस ने घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड त्रासदी: सुरंग में फंस गए थे हिमाचल के लाल, एक निकाला गया-एक का पता नहीं

बतौर रिपोर्ट्स, ऊना जिले के गगरेट के चौकी मन्यार का रहने वाला एक पूर्व सैनिक इस कद्र खूंखार हुआ कि पत्नी द्वारा दवा दिलाने के लिए डाक्टर के पास ले जाने की बात कहने पर उसे बड़ी ही बेरहमी के साथ पीटा। फिर जब इससे भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो वह पत्नी को अपनी कार में डालकर उसके मायके टटेहड़ा में फेंक आया। यहां से किसी तरह मायके वालों ने उसकी कार की चाबी छीन ली तो वह पैदल ही मौके से भाग गया। 

यह भी पढ़ें: नशा-नशा-नशा: हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्‍कॉर्पियो सवार से पकड़ी 28 लाख की चरस

मायके वालों ने इसकी शिकायत गगरेट पुलिस के पास दर्ज कराई है और अपनी विवाहित बेटी का सिविल अस्पताल गगरेट में प्राथमिक उपचार करवाने के बाद घर ले आए। अब पुलिस ने पूर्व सैनिक के विरुद्ध घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत रपट दर्ज कर इसकी सूचना संबंधित पुलिस चौकी को दे दी है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ