पाली/बिलासपुर। आज से 5 साल पहले हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर निवासी एक शख्स ने अपनी बेटी को होटल में लेजाकर उसकी आबरू लूटने की कोशिश की थी लेकिन वह इस घिनौनी करतूत को अंजाम देने में नाकाम हो गया था। इसके बाद चमनलाल पुत्र पेनूराम लवाणा, निवासी कोटवली, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर के खिलाफ उसकी बेटी ने होटल में ले जाकर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवा दिया था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सरकारी स्कूल की 13 वर्षीय छात्रा पाई गई कोरोना पॉजिटिव, 2 दिन स्कूल बंद
इसके बाद आरोपी कुछ दिनों जेल में बिताकर जमानत पर बाहर आने के बाद फरार हो गया था। वहीं, अब खबर सामने आई है कि आरोपी को राजस्थान स्थित एक मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जहां पर वह साधु का वेश धारण कर रह रहा था। उसे राजस्थान के पाली जिले में स्थित बड़ागुडा के पास खाखरा गांव कुंडेश्वर महादेव मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। बिलासपुर जिल से पहुंचे पुलिस दल ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पानी गर्म करते रॉड से लगा पंचायत सहायक को करंट, नहीं बचाया जा सका
अब उसे वापस हिमाचल लाया जा रहा है। बताया जाता है कि जमानत पर रिहा होने के बाद उसने अपने गांव को छोड़ दिया तथा पाली जिले के पहाड़ी क्षेत्र को ही अपना कार्यक्षेत्र बना लिया। आरोपी चमनलाल 3 साल से साधु के भेष में आकर बड़ागुडा के पास खाखरा गांव कुंडेश्वर महादेव मंदिर में ही पूजा-अर्चना कर रहा था। आरोपी ने अपनी पहचान भी छिपा ली।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks