यह भी पढ़ें: हिमाचल: खाली पड़ी जमीन पर मिले अस्पताल की पर्ची और कपड़े; जमीन खोदी तो मिला नवजात
पीड़ित महिला उपप्रधान ने आरोप लगाया है कि जब वह ढांगू पीर बाजार में जा रही थी तो पूर्व प्रधान अशोक कुमार व उसका भाई सुरिंदर सिंह पुत्र तुलसी राम, मंजीत कौर पत्नी अशोक कुमार, मंजीत कौर पत्नी सुरिंदर सिंह, लखविंदर कौर पत्नी जशपाल ने उस पर अचानक हमला कर दिया, जिससे उसे काफी चोटें आई हैं। पीड़िता के मुताबिक बेली महंता पंचायत के पूर्व प्रधान की पत्नी भी इस बार चुनाव में खड़ी थी और चुनाव हार गई थी। इसी रंजिश के चलते उनके परिवार ने इस घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित महिला उपप्रधान ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की पुष्टी की है व शीघ्र जांच की बात कही है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks