हिमाचल को बजट के बाद एक और झटका: बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम, जानें नया रेट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल को बजट के बाद एक और झटका: बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम, जानें नया रेट

शिमला। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज सोमवार को आम बजट पेश किया गया। जो कि हिमाचल के लोगों की उम्मीदों पर नाकाम साबित हुआ है। एक तो सरकार ने सेब पर 35% फ़ीसदी सेस लगाकर हिमाचली बागवानों को राहत देने के बजाय और दुविधा में डाल दिया है। वहीं, दूसरी तरफ शराब-डीजल और पेट्रोल की कीमत में भी इजाफा होने वाला है। इस सब के बीच हिमाचल वासियों को परेशान करने वाली एक और बुरी खबर सामने आई है। 

यह भी पढ़ें: सेब पर लगा 35% सेस टैक्स, पहाड़ी बागवानों के उम्मीदों पर मोदी सरकार ने फेरा पानी

यह भी पढ़ें: बजट 2021: शराब के शौकीनों को झटका, लगा 100% सेस- जानें और क्या-क्या हुआ महंगा

हिमाचल प्रदेश में व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम में 190 रूपए की बढ़ोतरी हुई है। फरवरी में व्यावसायिक गैस सिलिंडर 1680 रूपए में मिलेगा। बीते माह व्यावसायिक सिलिंडर 15 रूपए महंगा हुआ था। इस दौरान व्यावसायिक सिलिंडर के दाम 1490 रूपए तय हुए थे। सोमवार से हिमाचल प्रदेश में बढ़ी हुई दरें लागू हो गई हैं। हालांकि, घरेलू गैस सिलिंडर के दाम लगातार दूसरे माह भी नहीं बढ़े हैं। जनवरी के दाम ही इस माह भी लागू रहेंगे। उपभोक्ताओं को 791 रूपए में गैस सिलिंडर होम डिलिवरी सहित मिलेगा। सब्सिडी के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 31.83 रूपए बैंक खातों में लौटाए जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ