मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चंडीगढ़ की युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में लड़की के वापस अपने घर लौट जाने की वजह से आरोपियों की पहचान नहीं की जा सकी है। स्थानीय पुलिस द्वारा युवती के पास लौटने का इंतज़ार किया जा रहा है और तथाकथित अपराधी खुली हवा में सांस ले रहे हैं। बता दें कि यहां के 6 लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के बाद युवती वापस अपने शहर चंडीगढ़ लौट गई है।
वहीं, यहां की पुलिस द्वारा फ़ोन किए जाने पर वापस आने के सवाल के बारे में पूछने पर कह रही है कि वह अभी मेंटल ट्रॉमा में है और जल्द सुंदरनगर आएगी। पुलिस के अनुसार युवती ने केवल आरोपियों के नाम ही दिए हैं। उनके बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। इसके अलावा, ना तो युवती मंडी आई है। युवती के आने के इंतजार किया जा रहा है। फोन पर पुलिस की बातचीत हुई है।
बतौर रिपोर्ट्स, चंडीगढ़ की एक युवती 3 फरवरी को अपने एक दोस्त और दोस्त के अन्य दोस्तों के साथ मनाली घूमने के लिए आई हुई थी। घूमने के बाद जब वह सब वापस आ रहे हैं थे तो पीड़िता के दोस्त ने उसे सुंदरनगर बस स्टैंड पर छोड़ दिया। इसी दौरान पीड़िता का पहले का एक दोस्त वहां उससे मिल गया और उसके साथ बातचीत करने लगा। इसके बाद उक्त लड़के के अन्य दोस्त भी वहां पर आ गए और एक साथ पार्टी का प्लान बना लिया।
लड़की के मुताबिक़ पॉलिटेक्निक कॉलेज सुंदरनगर के करीब एक कमरे में पार्टी की व्यवस्था की गई। जहां पर पीडिता के साथ मौजूद सभी युवकों ने शराब का सेवन किया और जब वह कमरे से जाने लगी तो आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप जैसी क्रूर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक आरोपी ने उसके साथ किए जा रहे सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया है। अब शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सुंदरनगर के द्वारा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks