कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले स्थित ऐतिहासिक गांव मलाणा से एक बड़ा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। बतौर रिपोर्ट्स, यहां पर रहने वाले एक शख्स के हाथ से अचानक उसकी लाइसेंस शुदा बंदूक गिरी और अपने आप ही गोली चल गई, यह गोली शख्स के भतीजे को जा लगी। बताया गया कि चाचा के बंदूक से चली गोली भतीजे के हाथ और जांघ में लगी। हालांकि गनीमत यह रही कि लड़का सिर्फ घायल हुआ है और उसकी जान बच गई है।
यह भी पढ़ें: शिमला निवासी युवती की 4 साल तक आबरू लूटता रहा शादीशुदा पंजाबी शख्स, केस दर्ज
घायल युवक की पहचान 17 वर्षीय इंद्र पुत्र मंगलू राम निवासी मलाणा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक़ यह हादसा उस समय पेश आया जब नाबालिग के चाचा भागी राम की एसबीबीएल लाइसेंस शुदा बंदूक कमरे में लटकी हुई थी। इस दौरान चाचा अपनी बंदूक को देख रहा था, तभी वह अचानक से नीचे गिर गई और अपने आप फायर भी हो गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: फ़ौज में भर्ती पाने के लिए दौड़ लगा रहा था युवा- अचानक गश खाकर गिरा और नहीं बचा सका
फायर होने के बाद बंदूक की गोली कमरे में मौजूद शख्स के भतीजे को जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद घायल लड़के को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि इस मामले में किसी ने भी किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करवाई है और ना ही किसी पर संदेह जताया है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks