हिमाचल: शादी से पहले ही पति ने करवाया था गर्भपात, पत्नी की शिकायत पर खोदी गई कब्र

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: शादी से पहले ही पति ने करवाया था गर्भपात, पत्नी की शिकायत पर खोदी गई कब्र

चंबा। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बड़ा शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थित तीसा थाना में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शादी से पहले गर्भपात करवाने की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत के आधार पर बुधवार को धर्मशाला की फोरेंसिक टीम ने डीएसपी सलूणी शेर सिंह, एसएचओ तीसा और तहसीलदार की अगुवाई में डेढ़ माह पहले दफनाए गए नवजात का शव कब्र से निकाला। प्रशासन द्वारा नवजात के शव का डीएनए टेस्ट करवाया गया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के रियल कोरोना वारियर: साल भर से नहीं ली छुट्टी, रात को भी निभाई ड्यूटी

बतौर रिपोर्ट्स, अब नवजात का डीएनए महिला के पति के डीएनए से मैच किया जाएगा। महिला द्वारा अपने पति पर आरोप लगाया गया है कि उसने शादी से पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। वहीं, शादी करने से पहले उसके पति ने उसे गर्भपात करने के लिए कहा। गर्भपात के बाद नवजात का शव दफना दिया गया था। अब शादी के बाद जब उसका पति उसे प्रताड़ित करने लगा तो उसने तंग आकर अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल हाईकोर्ट ने जारी किए आदेश: इस दिन से खुलेंगी सूबे की अदालतें

इस शिकायत के साथ ही महिला ने गर्भपात की कहानी भी पुलिस के समक्ष रखी। पुलिस ने धर्मशाला से फोरेंसिक टीम बुलाकर प्रशासन की मौजूदगी में कब्र में दफनाया गया नवजात का शव निकाला। अब फोरेंसिक टीम बच्चे और महिला के पति का डीएनए मैच करेगी। पुलिस ने फिलहाल महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 498 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी सलूणी शेर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ