शिमला निवासी युवती की 4 साल तक आबरू लूटता रहा शादीशुदा पंजाबी शख्स, केस दर्ज

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

शिमला निवासी युवती की 4 साल तक आबरू लूटता रहा शादीशुदा पंजाबी शख्स, केस दर्ज

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की रहने वाली के युवती के साथ 4 साल तक दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। बतौर रिपोर्ट्स, पंजाब के रहने वाले शादीशुदा शख्स ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ सालों तक दुष्कर्म जैसे घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और उसका युआन शोषण करता रहा। अब 32 वर्षीय पीडिता द्वारा पुलिस के पास इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: फ़ौज में भर्ती पाने के लिए दौड़ लगा रहा था युवा- अचानक गश खाकर गिरा और नहीं बचा सका

पुलिस के पास दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि जून 2016 में उसकी दोस्ती पटियाला निवासी हरविंदर सिंह के साथ हुई। हरविंदर से उसकी मुलाकात शिमला में उसके एक रिश्तेदार के जारी हुई थी। उसके बाद हरविंदर उससे शादी करने का वायदा कर शिमला के एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके कुछ समय बाद वह ब्यूटी पार्लर का कोर्स करने अम्बाला गई और वहां भी आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए और लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बेटे ने अपने पिता को डंडे से इतना कि नहीं बच सके, गोहत्या भी कर चुका है आरोपी

पीडिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया है कि साल 2019 में उसे हरविंदर के पहले से शादीशुदा होने का पता चला। इस बारे जब उसने हरविंदर से जानना चाहा, तो उसने फिर झांसा दिया कि उसका तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है और तलाक होते ही वह जल्द ही उससे शादी कर लेगा। पीडिता के अनुसार  इसके कुछ समय बाद आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया और अब उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अब पीड़िता ने तंग आकर पुलिस के पास मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि पीड़िता की तहरीर पर आईपीसी की धाराओं 376 व 506 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ