सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बड़ा ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक नाबालिग किशोरी द्वारा अपने पिता के ऊपर ऐसे संगीन आरोप लगे गए हैं, जिसे जानने के बाद आपका भी खून खौल उठेगा। पीड़िता की मानें तो उसके अपने पिता ने उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। यही नहीं उसने अपने करीबी रिश्तेदारों पर भी पिता का साथ देने के आरोप लगाए हैं। अब पुलिस द्वारा पीडिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: HRTC बस ड्राइवर को अचानक पड़ गया दिल का दौरा: बस में सवार थे 35 यात्री
नाबालिग सिरमौर जिले की रहने वाली है और अपने परिवार के साथ काफी समय से सोलन में किराये के मकान में रह रही है। अपनी शिकायत में नाबालिग ने बताया कि उसका पिता उस पर गंदी नीयत रखता है। बकौल पीड़िता, जब मां उसे रोकती है तो वह मां से बुरी तरह से मारपीट करता है। यही नहीं पिता मेरे छोटे भाई को भी अपना बेटा मानने से इंकार करता है। पीड़िता का आरोप है इससे पहले भी पुलिस पिता को सुधरने का मौका दे चुकी है, लेकिन वो नहीं सुधरे।
यह भी पढ़ें: युवा हाथों में कमान: शर्मिला पटियाल को बनाया गया महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी
पीडिता ने बताया कि वह मेरे भाई और मां के बीच गलत संबंध के आरोप लगाते रहते हैं। पीड़िता का कहना है कि जब वह बाथरूम में होती है तो उसका पिता उसे दरवाजे के नीचे से देखने का प्रयास करता है। पीड़िता की मानें तो उसकी बुआ का घर भी साथ ही है लेकिन वह भी कभी पिता को नहीं रोकती है। पीड़िता ने पुलिस से उसे और उसकी मां को पिता से बचाने की गुहार लगाई है। वहीं पीड़िता ने छोटे भाई का डीएनए टैस्ट करवाने की भी मांग की है, ताकि पिता की गलतफहमी को खत्म किया जा सके। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच की जा की रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks