हिमाचल: सड़क किनारे पलट गया तेल का टैंकर, लोगों ने कैनियों और बोतलों से मचा दी लूट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: सड़क किनारे पलट गया तेल का टैंकर, लोगों ने कैनियों और बोतलों से मचा दी लूट

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बड़ा ही अनोखा मामला सामने आया है। यहां स्थित झिरालड़ी के पास कुहणी मोड़ पर शुक्रवार शाम पैरापिट से टकराकर तेल से भरा टैंकर पलट गया। इस हादसे के बाद हजारों लीटर तेल सड़क पर ही बहने लगा, जिसे राह चलते लोगों ने जमकर लूटा। बताया गया कि हाईवे पर वाहनों से गुजर रहे गाड़ी वालों में कैनियों व बोतलों में तेल भरने की होड़ लग गई। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: खड़ी बस से जा टकराई तेज रफ़्तार बाइक, 18 वर्षीय युवक नहीं बच सका

वहीं, काफी ज्यादा तेल के सड़क पर बह जाने के कारण वहां से गुजर रहे दोपहिया वाहन स्किड भी हो रहे थे, जिसकी वजह से कुछ लोगों को चोटें भी आईं। मिली जानकारी के अनुसार ऊना से भोटा जा रहे टैंकर के अनियंत्रित होने की वजह से हादसा पेश आया। घटना की सूचना मिलते ही भोटा पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही घटनास्थल का जायजा लिया। गनीमत इस बात की है कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ