यह भी पढ़ें: हिमाचल: कुछ दिनों पहले भाई ने लगाया था फंदा; अब 20 वर्षीय बहन ने भी वही किया
मिली जानकारी के अनुसार किराए के कमरे में रह रहे पंचायत विभाग में तकनीकी सहायक के पद पर तैनात व्यक्ति को उस समय करंट लग गया, जब वो बाल्टी में रॉड लगा रहा था। इस दौरान पानी गर्म करते हुए उसका हाथ अचानक बाल्ट में छू गया, जिस कारण करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल से चरस लेकर दिल्ली जा रहा तस्कर अरेस्ट: मंडी में भी 2 धरे- कुल 9 किलो नशा बरामद
बताया गया कि करंट लगने की वजह से व्यक्ति का शरीर बुरी तरह झुलस गया। मृतक की पहचान प्रीतम सिंह गांव छड़ोल बिलासपुर के तौर पर हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks