ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक मार्च से होने वाली रैली में अब फार्मासिस्ट के पदों के लिए भी भर्ती करने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत मिलिट्री अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद भी भरे जाएंगे। फार्मेसी की पढ़ाई करने वाले प्रशिक्षित युवा सेना में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात होने के लिए अभ्यर्थी 2 मार्च तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: इन दिन होगी जयराम कैबिनेट की अगली बैठक, जानें कौन से हैं महत्वपूर्ण मुद्दे
अभी तक ऊना में होने वाली भर्ती में पूर्व में फार्मासिस्ट के पद नहीं भरे जाने थे लेकिन अब भारतीय सेना ने इन पदों की भर्ती के लिए भी ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। हालांकि, फार्मासिस्ट के कितने पद भरे जाएंगे, इसकी जानकारी सेना द्वारा नहीं दी गई है। अभ्यर्थी भारतीय सेना की वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में हो क्या रहा है: कहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी, कहीं ट्रैक्टर चढ़ा दिया
पंजीकरण के बाद दो मार्च से युवा ऊना के इंदिरा गांधी खेल परिसर में होने वाली भर्ती रैली में भाग लेंगे। यहां शारीरिक दक्षता और मेडिकल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा होगी। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर द्वारा इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा गया कि फार्मासिस्ट के पदों के लिए भी सेना ने पंजीकरण शुरू कर दिया है। सिपाही जीडी और क्लर्क के अलावा फार्मासिस्ट की भर्ती भी होगी। फार्मासिस्ट के लिए दो मार्च तक पंजीकरण करवा सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks