यह भी पढ़ें: देवभूमि में तस्करी जारी: शिमला में पकड़ाई 4 किलो अफीम, चरस और गोलियां भी बरामद- चार धरे
बतौर रिपोर्ट्स, दिल्ली में हिमाचल पुलिस की ओर से छह किलोग्राम हेरोइन पकड़ी गई है। नशे की इस खेप की कीमत 30 करोड़ रूपए बताई जा रही है। आरोपित अफ्रीकी मूल का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक़ हेरोइन की खेप अफगानिस्तान रूट से भारत में लाई गई थी। हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू ने इस कामयाबी के लिए एसपी कुल्लू गौरव सिंह व उनकी टीम की पीठ थपथपाई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: टूरिस्ट बस ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा; एक नहीं बच सका-दो अस्पताल में हैं
डीजीपी ने कहा कि पुलिस नशे की जड़ों पर कड़ी चोट कर रही है। बड़े तस्करों को पकड़ने पर जोर दिया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले 30 जनवरी को पारला भुंतर में दो आरोपितों से 55 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई थी। उसी मामले की छानबीन के लिए टीम दिल्ली गई थी। इस दौरान पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks