हिमाचल फर्जी डिग्री मामला: ऑस्ट्रेलिया में रह रहे आरोपियों को लाया जाएगा भारत, प्रत्यर्पण की तैयारी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल फर्जी डिग्री मामला: ऑस्ट्रेलिया में रह रहे आरोपियों को लाया जाएगा भारत, प्रत्यर्पण की तैयारी

शिमला। हिमाचल के सोलन स्थित निजी विश्वविद्यालय में हुए फर्जी डिग्री घोटाले के तीन आरोपियों को ऑस्ट्रेलिया से वापस भारत लाया जाएया। इस बारे में जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय कुंडू ने कहा कि सोलन स्थित निजी विश्वविद्यालय में हुए फर्जी डिग्री घोटाले के तीन आरोपियों को ऑस्ट्रेलिया से प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संजय कुंडू ने कहा कि मानव भारती विश्वविद्यालय का संचालन करने वाले मानव भारती चैरिटेबल ट्रस्ट का अध्यक्ष राजकुमार राणा इस मामले में मुख्य आरोपी है। वह हरियाणा के करनाल का निवासी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल युवा कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: पद से हटाए गए 14 पदाधिकारी, यह थी वजह

मुख्य आरोपी का परिवार ऑस्ट्रेलिया में

डीजीपी ने बताया कि इस मामले में राजकुमार राणा की पत्नी, बेटी और बेटा भी आरोपी हैं। चूंकि वे ऑस्ट्रेलिया में हैं, लिहाजा उन्हें भारत प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में राणा को गिरफ्तार किए जाने के बाद राज्य की पुलिस की अनुशंसा पर उसका पासपोर्स रद्द कर दिया गया था। घोटाले के संबंध में अबतक कुल 275 लोगों से विस्तारपूर्वक पूछताछ की जा चुकी है। अधिकारी ने कहा कि इस मामले में नवंबर 2019 में तीन प्राथमिकियां दर्ज होने के बाद आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ