कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बस हादसों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ताजा अपडेट कुल्लू जिले से सामने आई है। यहां स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-305 औट-लुहरी में लारजी के पास एक निजी बस पहाड़ से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक को चोटें आई है, हालांकि बस में बैठे अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सीएम जयराम ने दिल्ली जाने से पहले 1500 करोड़ बढ़ाया हिमाचल में विकास कार्यों का बजट
मिली जानकारी के मुताबिक़ सुखदेव ट्रैवलर की बस यात्रियों को लेकर बंजार की तरफ जा रही थी जो कि लारजी पुल के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ी में जा टकराई। हादसे में बस के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि यह हादसा एक बड़ा रूप ले सकता था लेकिन पहाड़ी से टकराने के कारण बस सड़क पर ही रुक गई। वहीं, बस में बैठे अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: जहां बीजेपी को मिली हार, वहां के 8 नेताओं को थमा दिया नोटिस, अब राजनीति गरमाई
हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-305 यातायात के लिए फिलहाल बंद हो गया है। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंच कर हादसे के कारणों को जांचने में जुट गई है। बस को घटनास्थल से हटाने के बाद ही यह मार्ग यातायात के लिए बहाल हो पाएगा। उधर घटना में घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks