हिमाचल: शिमला में पुल से लटक गई प्राइवेट बस; कांगड़ा में लुढकी- आधा दर्जन पहुंचे अस्पताल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: शिमला में पुल से लटक गई प्राइवेट बस; कांगड़ा में लुढकी- आधा दर्जन पहुंचे अस्पताल

शिमला/कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में आज के दिन दो बड़े हादसे होते होते बच गए अन्यथा कई लोगों की जान जा सकती थी। पहला हादसा प्रदेश के कांगड़ा जिले से सामने आया है। जहां पर धर्मशाला से पठानकोट जा रही HRTC की बस शाहपुर के सिंहवा में हादसे का शिकार हो गई है। हादसे के समय बस में करीब डेढ़ दर्ज़न यात्री सवार थे जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। पाचं लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें शाहपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, एक गंभीर घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बिमारी में दवा मांगने पर पूर्व सैनिक ने पत्नी पर ढाया जुल्म, मायके के बाहर फेंक आया

बतौर रिपोर्ट्स, ट्रक को पास देते वक्त अचानक से ओवरटेक करते हुए कार चालक को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। चालक ने बस को एक सफेदे के पेड़ से टकराने की कोशिश की मगर उस वक्त बस कंट्रोल से बाहर हो गई और एक खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान हुआ है। 

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव के तुरंत बाद कांग्रेस को झटका: एक ही गांव के 60 परिवार हुए बीजेपी में शामिल

वहीं, दूसरा हादसा राजधानी शिमला में पेश आया। यहां रोहड़ी से शिमला आ रही न्यू प्रेम बस खड़ा पत्थर और कोटखाई के बीच भगोली नाला के पास सड़क से बाहर निकल गई। गनीमत यह रही कि यह बस नाले पर बनी पुलिया पर से पैरापिट पर चढ़ गई। जैसे ही यह बस पैरापिट पर चढ़ी अंदर बैठे लोगों की सांसें अटक गई। नीचे गहरी खाई होने के कारण बस गिरने से बाल-बाल बच गई। बसों से सारी सवारियां आनन – फानन में उतर गई।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ