मंडी। हिमाचल प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में वार्ड सदस्य चुने गए शख्स को प्रदेश के मंडी जिले में 5 लाख रूपए की चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। बतौर रिपोर्ट्स, पुलिस ने चौहारघाटी के दो युवकों को ढाई किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पवन कुमार (35) निवासी बजोट डाकघर थलटूखोड चौहारघाटी और राकेश कुमार निवासी छोटी झरवाड़ डाकघर छोटी झरवाड़ के रूप में हुई है। आरोपी पवन कुमार हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में वार्ड सदस्य चुना गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल का ट्रक 10 मीटर तक घसीटता रहा: पत्नी की जान लेकर भाग रहा पति भी नहीं बचा
मिली जानकारी के मुताबिक़ पुलिस ने शुक्रवार घटासनी-बरोट मार्ग में कुफरधार के पास नाका लगाया था। इस दौरान टिक्कन की तरफ से आ रही कार (एचपी76-1017) की तलाशी ली तो ढाई किलोग्राम चरस बरामद हुई। इसे पॉलिथीन में पैक किया गया था। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। कहा कि मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks