शिमला। हिमाचल लोक सेवा आयोग ने बागवानी विकास अधिकारी और सहायक लोक संपर्क अधिकारी 18 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 मार्च तय की गई है। इसमें जहां हिमाचल बागवानी विभाग में बागवानी विकास अधिकारी के 15 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: निजी स्कूलों की फीस वसूली पर कसेगा शिकंजा; बजट सत्र में होगा एक्ट में संशोधन
इसके अलावा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सहायक लोक संपर्क अधिकारी के तीन पदों पर भर्ती होगी। सहायक लोक संपर्क अधिकारी के पदों में दो पद एक्स सर्विसमेन अनारक्षित और एक पद ईडब्लयूएस के लिए आरक्षित है। अधिक जानकारी के लिए हिमाचल लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks