यह भी पढ़ें: शिमला कि अदालत का फैसला: 108 व 102 एंबुलेंस कर्मियों का वेतन होगा डबल, मिलेगा लाखों का एरियर
डीएसपी श्री नयना देवी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि एंटी क्रप्शन के कार्ड बनाकर फेरी लगाकर सामान बेचने वालों के साथ लूट करने वाले पांच व्यक्तियों को स्वारघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गांवों में फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करने वाले आनंदपुर साहिब के रहने वाले सोहन सिंह ने स्वारघाट पुलिस को पिछले दिन शिकायत दी थी कि जब वह एक गांव में फेरी लगाकर वापस आ रहा था, तो गांव मतनोह के पास कुछ व्यक्तियों ने उसे घेर लिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: आठ जिलों में भारी बारिश व बर्फबारी का अलर्ट, पश्चिमी हवाएं सक्रिय होने से मौसम बदला
इसके बाद उन्होंने साथियों समेत उससे सामान और नकदी लूट ली। सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस ने पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ में पता चला कि एंटी क्रप्शन के नाम पर बनी यह गैंग आम लोगों समेत पंचायत प्रधानों को भी डरा धमका रही थी।
पुलिस ने पांचों आरोपियों बलदेव राज (76), मतनोह, स्वारघाट, बिलासपुर, भूपेंद्र कुमार संधु (25), भटेड, श्यामलाल(30) गांहव भाग, श्री नैना देवी (बिलासपुर), निसार अहमद (27), गांव सौर, रामशहर (सोलन) वर्ष तथा बलदेव सिंह (50), गांव ज्योर, श्री नैना देवी (बिलासपुर) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मोटरसाइकिल और कार को कब्जा पुलिस में लिया गया है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks