चंबा। आम आदमी तो 'आम' है, हैकरों से एसडीएम भी हैकरों से परेशान है। ऊपर लिखी गई पंक्तियाँ तुकबंदी के हिसाब से उतनी ठीक नहीं मालूम पड़तीं लेकिन सौ प्रतिशत सच हैं। दरअसल ऐसे ही कुछ मामला रिपोर्ट किया गया है हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में जहां के एसडीएम शिवम प्रताप सिंह की फेसबुक आईडी को कुछ शातिरों हैक कर लिया है। हालांकि, अभी तक यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है कि उनकी आईडी को हैक किया गया है या उसकी क्लोनिंग की गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल से हीरोइन बनने के लिए मुंबई भागी लड़की: बीच रास्ते में हो गया फ़िल्मी सीन!
लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से इस बात का दावा किया गया है कि इस संबंध में एसडीएम की तरफ से इस बारे पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। बतौर रिपोर्ट्स, फेसबुक हैक होने की सूचना एसडीएम को उनके मित्रों के माध्यम से मिली है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी जिले में कई लोगों की आईडी हैक हो चुकी है और हैकर फेसबुक के माध्यम से सिकार हुए लोगों के करीबियों पैसों की माग कर रहे हैं। एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवा दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks