मनाली। मानली स्थित कॉटेज में फुर्सत के पल बिताने के लिए बीजेपी सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल शनिवार को दोबारा हिमाचल प्रदेश के मनाली पहुंच गए हैं। अभिनेता शनिवार को एयर इंडिया की फ्लाइट से भुंतर एयरपोर्ट पर उतरे। यहां से सड़क मार्ग से मनाली पहुंचे। अभिनेता ने मनाली के पास सरसेई में एक कॉटेज किराए पर ले रखा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: शराब के साथ जहर पी गया युवक: टूटी जीवन की डोर
कुछ समय पहले सनी देओल ने मनाली से मुंबई जाने के लिए कोरोना टेस्ट करवाया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुंबई का दौरान रद्द कर मनाली में ही आइसोलेट होना पड़ा था। सनी देओल को अस्पताल भेजने की बजाय होम आइसोलेशन में रखा गया था। इसके बाद रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वह मुंबई रवाना हो गए थे। सनी देओल को मनाली से विशेष लगाव है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks