हिमाचल में बड़ी कार्रवाई: इस जिले में एक साथ हटा दिया श्रम विभाग का पूरा स्टाफ, जानें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में बड़ी कार्रवाई: इस जिले में एक साथ हटा दिया श्रम विभाग का पूरा स्टाफ, जानें

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में श्रम विभाग के पूरे स्टाफ पर बसी कार्रवाई करते हुए उन्हें एक साथ बदल दिया गया है। मंडी जिला श्रम अधिकारी सहित पूरे स्टाफ का एक साथ तबादला होने से हड़कंप का माहौल है। बतौर रिपोर्ट्स, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह नाराज बताए जा रहे थे। ऐसे में मंत्री के निर्देशों के बाद ही सरकार की तरफ से आदेश जारी किए जाने की बात कही जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ, यह भी दलील दी जा रही है कि इन सभी कर्मचारियों को एक ही स्थान पर जमे हुए काफी समय हो गया है। लिहाजा, रूटीन में ही इनके ट्रांसफर आदेश जारी किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: मंडी: ढांक से गिरी और खाई में समा गई कार, मौके पर ही नहीं बच पाया चालक

वहीं, अब दो अधिकारियों सहित कुल सात कर्मियों का ट्रांसफर किए जाने को राजनीतिक चश्मे से भी देखा जा रहा है। जिला श्रम अधिकारी को शिमला ट्रांसफर किया गया। उन्होंने यहां नया दफ्तर ज्वाइन कर लिया है। जबकि कुल्लू से प्यारे लाल ने मंडी में श्रम अधिकारी के रूप में सेवाएं देनी शुरू कर दी है। इसी तरह श्रम निरीक्षक भावना शर्मा के रोहड़ू के लिए ट्रांसफर ऑर्डर किए गए हैं, उन्हें रिलीव करने की प्रक्रिया जारी है। तृतीय श्रेणी के चार कर्मियों के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भी ट्रांसफर आदेश मिल चुके हैं। जबकि, चपरासी को हमीरपुर भेजने की सूचना है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: युवती बोली- गलत काम की कोशिश करते हैं पिता, मां-भाई पर लगाते हैं अवैध संबध के आरोप

बताया जाता है कि जिला श्रम अधिकारी कार्यालय में श्रमिक बोर्ड के सामान वितरण को लेकर अधिकारियों के कामकाज से सरकार में बैठे नेता संतुष्ट नहीं थे। यह स्थानांतरण सप्ताह पहले हुए हैं, लेकिन इस संबंध में जानकारी बुधवार को मिल पाई है। उधर, मंत्री महेंद्र सिंह ने इसे सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इस तरह के कोई निर्देश नहीं दिए गए थे। वहीं, इस बारे में पूछे जाने पर श्रम विभाग के प्रधान सचिव केके पंत ने कहा कि श्रम विभाग मंडी के तबादले रूटीन में किए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ