यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बाद शिमला के दो शख्स हुए हैं लापता; रेस्क्यू जारी
इसके अलावा सूबे के बाकी 7 जिलों में मौसम साफ़ रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार आज से 14 फरवरी तक लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू और मंडी के उंचाई वाले क्षेत्रों को छोड़कर बाकी जगह मौसम साफ रहेगा। हालांकि, उक्त क्षेत्रों में भी 9 फरवरी को ही मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है। 8 और 10 से 14 फरवरी तक यहां भी मौसम साफ रहेगा।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड त्रासदी: सुरंग में फंस गए थे हिमाचल के लाल, एक निकाला गया-एक का पता नहीं
प्रदेश में सबसे कम तापमान केलंग में -12.8 और अधिकतम तापमान ऊना में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हिमपात के चौथे दिन भी प्रदेश में 215 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं और 141 ट्रांसफार्मर खराब हैं। वहीं, जो सड़कें यातायात के लिए खुली भी हैं रात को पानी जमने से सुबह देर से वाहनों की आवाजाही हो रही है। बंद सड़कों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks