यह भी पढ़ें: हिमाचल को बजट के बाद एक और झटका: बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम, जानें नया रेट
पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रे में चार इंच बर्फबारी हुई है। वहीं, अटल टनल के उस पार लाहुल घाटी के जिस्पा दारचा सहित ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है। मनाली के पर्यटन स्थल राहनीनाला और मढ़ी में भी बर्फ की हल्की सफेदी बिछी हुई है।
वहीं मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक़ हिमाचल प्रदेश में मंगलवार से मौसम बदलेगा। दो से पांच फरवरी तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि, मंगलवार को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहेगा। बाकी के जिलों में मंगलवार से ही बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: सेब पर लगा 35% सेस टैक्स, पहाड़ी बागवानों के उम्मीदों पर मोदी सरकार ने फेरा पानी
मैदानों में तीन फरवरी से मौसम में बदलाव आएगा। मैदानी क्षेत्रों में तीन और चार फरवरी को अंधड़ चलने और बिजली गरजने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। छह और सात फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिलेगी।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks