हिमाचल: जहां बीजेपी को मिली हार, वहां के 8 नेताओं को थमा दिया नोटिस, अब राजनीति गरमाई

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: जहां बीजेपी को मिली हार, वहां के 8 नेताओं को थमा दिया नोटिस, अब राजनीति गरमाई

गगरेट। हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के संपन्न हुए एक पखवाड़े से अधिक का वक्त बीत चुका है। जिसके बाद से सूबे के दोनों प्रमुख राजनीतिक दल अपनी हार और जीत को लेकर मंथन करने में जुटे हुए हैं। इस सब के बीच खबर सामने आई है कि बीजेपी मंडल गगरेट की ओर से पार्टी के 8 नेताओं को नोटिस थमाया गया है। गौर रहे कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में शामिल पूर्व बीजेपी प्रत्याशी सहित महिला नेत्रियां भाजपा मंडल के निशाने पर हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: शादी से पहले ही पति ने करवाया था गर्भपात, पत्नी की शिकायत पर खोदी गई कब्र

हाल ही में संपन्न हुए गगरेट विधानसभा क्षेत्र के दो जिला परिषद वार्ड में बीजेपी समर्थित प्रत्याशियों को हार का सामान करना पड़ा था। वहीं, भंजाल जिला परिषद वार्ड से बीजेपी उम्मीदवार की जमानत तक जब्त हो गई थी। इसके अलावा अंबोटा वार्ड में भी भाजपा को निराशा हाथ लगी। भंजाल जिला परिषद वार्ड में बीजेपी को कैडर वोट से भी हाथ धोना पड़ा। ऐसे में पार्टी का इस हार पर मंथन करना लाजमी था, लेकिन मंथन बैठक में जो कुछ निकलकर आया उससे सियासत गर्म हो गई। 

यह भी पढ़ें: वीडियो: कृषि कानूनों पर चर्चा के दौरान अनुराग और कांग्रेस सांसद के बीच हुई जबरदस्त बहस

बैठक में पार्टी विरोधी कार्य कर पर 8 नेताओं को नोटिस देने की बात कही गई थी। इनमें प्रदेश महिला मोर्चा की सचिव मंजू जरियाल, बीजेपी के पूर्व प्रत्याशी सुशील कालिया, महिला मोर्चा की दर्शना देवी, रजनी देवी, व्रज वाला सूद, राजेश डोगरा, सतपाल भारद्वाज, दीपक जसवाल के नाम शामिल रहे। हालांकि दीपक जसवाल ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी में मचे इस घमासान को लेकर अब बीजेपी मंडल गगरेट भी फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ