चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बड़ा ही दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत सुराल के ताई गांव में एक 23 वर्षीय युवक ने शराब के साथ किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके चलते उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। युवक के मौत की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर इस संबंध में छानबीन भी शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: नालागढ़ में ट्रक और कार की टक्कर, मंडी में खाई में समाई गाड़ी, 2 नहीं बच सके
मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को युवक अपने गांव में जुकारू मनाने गया था। उसी दौरान एल्कोहल के साथ किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। ग्रामीणों व परिजनों ने तुरंत सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया। जहां पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। इस पूरे मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 25 वर्षीय मंगेतर ने लूट ली किशोरी की आबरू; हुई प्रेग्नेंट- आरोपी अरेस्ट
मृत युवक के परिजनों द्वारा बताया गया कि वह जुकारू उत्सव को मनाने के लिए गांव गया हुआ था। उसी दौरान शराब के साथ कुछ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे युवक की घर पहुंचते ही तबीयत खराब हो गई और अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उसने अपना दम तोड़ दिया। युवक की पहचान सुनील कुमार (23) पुत्र केहर सिंह गांव ताई पंचायत सुराल तहसील पांगी जिला चंबा के रूप में हुई है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks