दरअसल,, रेलवे कंट्रोल से मथुरा जीआरपी को गुरुवार को सूचना मिली कि झेलम एक्सप्रेस में एक लड़की सफर कर रही है उसे उतारा जाए। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम एक्शन में आ गई और कुछ ही देर में प्राप्त सूचना के आधार पर उक्त लड़की के सीट पर पहुंच गई लेकिन लड़की सीट पर नहीं मिली।
सहयात्रियों ने बताया कि लड़की मथुरा जंक्शन पर ही ट्रेन से उतर गई थी। जीआरपी टीम स्टेशन परिसर से बाहर लड़की की तलाश में जुट गई। कुछ ही देर में नया बस स्टैंड के रास्ते में लड़की को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह हिमालच के कांगड़ा की रहने वाली है और हेरोइन बनना चाहती है, इसलिए मुंबई जा रही है। जीआरपी ने लड़की के परिजन को उसके सकुशल होने की जानकारी दे दी है। परिजन भी उसे लेने के लिए मथुरा रवाना हो चुके हैं।
लड़की के घर से निकलने के बाद ही परिजन चिंतित हो गए थे। पहले तो उन्होंने कुछ देर इंतज़ार किया फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी। लड़की के घर निकलने के समय और लोकेशन के आधार पर पता लगा लिया गया कि लड़की झेलम एक्सप्रेस में सफर कर रही है। रेलवे और जीआरपी के सहयोग से लड़की को मथुरा में बरामद कर लिया गया।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks