यदि आज है आपका जन्मदिन तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: आज हर काम में आने वाली रुकावटें खत्म हो जाएंगी. व्यापार अच्छा चलेगा. कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी. सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी. रुका धन मिलेगा. परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें. व्यापार और कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी.
मेष (Aries) : आपको अपने लोगों के बीच अच्छे कार्य करने से प्रसिद्धि मिलेगी. मान-सम्मान बढ़ेगा. मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे. क्या न करें- जल्दी में पैसे बनाने के चक्कर में न फंसें.
वृष (Taurus) : आज आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे. मानसिक तौर पर ऊर्जावान बनने का प्रयत्न करेंगे एवं जीवन में मधुरता लाने के प्रयास करेंगे. क्या न करें- घमंड में आकर दूसरों को अपमानित न करें.
मिथुन (Gemini) : आपके तमाम कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे. कार्य के बोझ से आज शारीरिक थकान महसूस करेंगे. क्या न करें- आज कोई झूठा वादा न करें अन्यथा आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है.
कर्क (Cancer) : आज परिवार में आनंदपूर्वक माहौल बनेगा. सरकारी कामकाज पूरे होंगे. व्यापार संबंधी काम से बाहर जाएंगे. क्या न करें- आज संयम से काम लें और परिवार वालों को भी समझने का प्रयत्न करें.
सिंह (Leo) : आज कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी. किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरू करने के लिए समय शुभ है. क्या न करें- आज जोश में आकर कोई गलत कदम न उठाएं जिससे कि आपको बाद में पछताना पड़े.
कन्या (Virgo) : आज दोस्तों और परिजनों को आपके साथ की जरूरत है. करियर में अच्छी वृद्धि महसूस करेंगे. क्या न करें- आज माता-पिता का ख्याल रखें ताकि व्यर्थ की समस्या का सामना न करना पड़े.
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks