राशिफल 13 फरवरी: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 13 फरवरी: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला: हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।

यदि आज है आपका जन्‍मदिन तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: आज हर काम में आने वाली रुकावटें खत्म हो जाएंगी. व्यापार अच्छा चलेगा. कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी. सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी. रुका धन मिलेगा. परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें. व्यापार और कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी.

तुला (Libra) : आज के दिन किसी भी तरह के फालतू खर्च से बचें. बचत पर अधिक से अधिक ध्यान दें. क्या न करें- आज संपत्ति के दस्तावेज पर हस्ताक्षर या मुहर लगाते समय सावधानी बरतें.

वृश्चिक (Scorpio) : आज मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. अपने कार्य को अंजाम तक पहुंचाएं. क्या न करें- आज बोलने से पहले अपने शब्दों पर ध्यान रखें. किसी भी मुद्दे पर राय देते समय उत्तेजित न हों.

धनु (Sagittarius) : आज कुछ नए विचार मन में उत्पन्न हो सकते हैं. मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारक होगा. क्या न करें- आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा भारी क्षति हो सकती है.

मकर (Capricorn) : नए विचारों के प्रभाव से आज के दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे. नए लोगों से परिचय आपके लिए नए आय के स्रोत खोल सकते हैं. क्या न करें- दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न रखें.

कुंभ (Aquarius) : आज नौकरी, व्यवसाय के लिए शुरुआत लाभप्रद रहेगी. प्रिय पात्र के साथ यादगार पल बिताएंगे. आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा. क्या न करें- फालतू खर्च से बचें एवं बचत पर ध्यान दें.

मीन (Pisces) : किसी पुराने फंसे हुए धन की प्राप्ति हो सकती है. सारे दिन खुशी कि अनुभूति होगी. परिवारीजनों से स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा. क्या न करें- एकाग्रचित होकर अपना कार्य करें.

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ