धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से आज 10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों की प्री-बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। डेटशीट के मुताबिक़ परीक्षाएं आठ मार्च से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेंगी। 10वीं की परीक्षा सुबह आठ बजकर 45 मिनट से 12 बजे और 12वीं की सुबह आठ बजकर 45 मिनट से 12 बजे और एक बजकर 45 मिनट से 5 बजे तक आयोजित होंगी।
यह भी पढ़ें: कैबिनेट ब्रेकिंग: छठी-सातवीं कक्षा के लिए भी खुलेंगे स्कूल, मिड-डे मील पर बड़ा फैसला
बोर्ड से जुड़े एक अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 10वीं और 12वीं श्रेणी के नियमित परीक्षार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षा मार्च में संचालित की जाएंगी। परीक्षा संचालन में नियुक्त समस्त स्टाफ के साथ ही परीक्षार्थियों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए आधा घंटा पूर्व अपने केंद्र पर उपस्थिति देनी होगी व उन्हें सैनिटाइजर या साबुन पानी से हैंडबाश करने के बाद ही परीक्षा भवन में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा हॉल में भी सोशल डिस्टेंसिंग अपनाते हुए ही बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks