HPU: तकनीकी गड़बड़ी से परीक्षा फॉर्म नहीं भर पा रहे छात्र, ABVP ने की लास्ट डेट बढ़ाने की मांग

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

HPU: तकनीकी गड़बड़ी से परीक्षा फॉर्म नहीं भर पा रहे छात्र, ABVP ने की लास्ट डेट बढ़ाने की मांग

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र तकनीकी गड़बड़ी की वजह से परीक्षा फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। इस विषय को लेकर आज शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने परीक्षा नियंत्रक जे एस नेगी को ज्ञापन सौंपा।  

यही भी पढ़ें: कैबिनेट: जयराम सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा; इन 250 पदों को भरने की दी मंजूरी

बता दें कि यूजी व पीजी के परीक्षा फॉर्म भरते समय छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर तकनीकी कारणों से अपना परीक्षा फॉर्म भरने में असमर्थ थे। वहीं, कई छात्रों की ऑनलाइन फीस जमा नहीं हो पा रही थी। इस संबंध में जानकारी देते हुए इकाई अध्य्क्ष विशाल सकलानी ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की बड़ी बड़ी बातें हर बार की तरह सिर्फ बातों तक ही सीमित रह गई हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर यूजी व पीजी के हजारों छात्र अपना परीक्षा फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। 


यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट के सभी महत्वपूर्ण फैसले एक क्लिक में जानें

बकौल विशाल सकलानी, हर बार की तरह इस समस्या की जड़ एक ही है, विश्वविद्यालय का ईआरपी सिस्टम। जो विश्वविद्यालय ने करोड़ों रूपए में एक कंपनी को ठेके पर दिया है लेकिन अभी तक यह सिस्टम अनेकों समस्याओं की जड़ बना हुआ है और इसमें सुधार जरूरी है। उन्होंने बताया कि हजारों छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने में आ रही समस्याओं को लेकर अभाविप ने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि यूजी व पीजी के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख को छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए बढ़ाया जाए। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ