नशा-नशा-नशा: हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्‍कॉर्पियो सवार से पकड़ी 28 लाख की चरस

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

नशा-नशा-नशा: हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्‍कॉर्पियो सवार से पकड़ी 28 लाख की चरस

मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। इस सब के बीच हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडी जिले के बल्ह में एक स्कार्पियो सवार के पास से 28 लाख रूपए से अधिक कीमत की चरस बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपित के घर से एक लाख रूपए से ज्‍यादा नकदी भी बरामद की है। 

यह भी पढ़ें: देवभूमि शर्मसार: चंडीगढ़ से आई युवती की इज्जत से 6 युवकों ने किया खिलवाड़; लूट ली आबरू


पुलिस ने 14 किलो 115 ग्राम चरस को अपने कब्जे में लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित देवी सिंह द्रंग हलके के धमेड का रहने वाला है। आरोपी स्‍कॉर्पियो में चरस की खेप लेकर जा रहा था। इस दौरान नाका लगाए खड़ी बल्ह पुलिस ने गलमा के निकट स्कार्पियों चालक से चरस की खेप बरामद की। पुलिस ने गाड़ी चालक देवी सिंह के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपित से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपित ने चरस की खेप कहां से लाई और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसकी गहन पूछताछ पुलिस ने शुरू कर दी है। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ