40 दिन में इंजीनियर, अकाउंटेंट व डॉक्टर बना देता था ये गिरोह; हिमाचल से भी चल रहा खेल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

40 दिन में इंजीनियर, अकाउंटेंट व डॉक्टर बना देता था ये गिरोह; हिमाचल से भी चल रहा खेल

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले स्थित मानव भारती विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्रियों का मामला सामने आने के बाद अब पंजाब में मोहाली पुलिस ने कम पढ़े-लिखे व स्टडी गैप वाले युवकों से मोटी रकम लेकर उन्हें प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी और संस्थानों की फर्जी डिग्रियां मुहैया करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के शातिर कई साल में नहीं, बल्कि 30-40 दिन में ही युवकों को इंजीनियर, डॉक्टर, अकाउंटेंट, एमबीए, बीटेक, एमटेक की फर्जी डिग्रियां सौंप देते थे। इस गिरोह का नेटवर्क पंजाब-हिमाचल समेत पूरे देश में फैला हुआ है। 

हिमाचल की इन यूनिवर्सिटी और संस्थानों के फर्जी डिग्रियां और सर्टिफिकेट आरोपियों ने बांटे

  • आईटीसी यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश
  • मानव भारती यूनिवर्सिटी, सोलन

आरोपी इतने शातिर है कि इन्होंने पूरे देश में स्टडी सेंटर खोल रखे हैं। वह अपने आपको एजुकेशन कंसल्टेंट बताकर काम करते थे। कई छात्र स्टडी में गैप पूरा करने के लिए तो कोई अन्य कारणों की वजह से इनके पास आते थे। इसके बाद शातिर उनसे एक से डेढ़ लाख रूपए तक वसूल कर उन्हें फर्जी सर्टिफिकेट जारी कर देते थे।  जीरकपुर थाना पुलिस जीरकपुर-कालका रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भोले-भाले युवकों से उनके असली दस्तावेज लेकर इन पर दी गई पूरी जानकारी के आधार पर उन्हें जाली सर्टिफिकेट और डिग्री बनाकर देते हैं। इसके बाद पुलिस इस पूरे मामले का पर्दाफश कर सकी है। 

यह सामान हुआ बरामद

1. आई-20 कार जाली नंबर सफेद रंग 

2. 859 जाली सर्टिफिकेट

3. 546 खाली पेपर जाली सर्टिफिकेट छापने वाले 

4. 93 जाली रबड़ की मुहरें 

5. 5102 जाली होलोग्राम

6. 16 जाली रसीद बुक

7. 1855 खाली पेपर सर्टिफिकेट तैयार करने वाले

8. तीन सीपीयू

9. एक सप्लालर हैंडर हाई ग्रैंड

10. दो की-बोर्ड

11. छह लैपटॉप

12. चार प्रिंटर

13. दो रिम पेपर जाली सर्टिफिकेट के लिए

14. एक फोटो प्रिंटर मशीन

15. दो एलसीडी स्क्रीन

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ