पांवटा साहिब। देवभूमि हिमाचल प्रदेश स्थित सिरमौर जिले में पांवटा साहिब से एक बेहद ही शर्मनाक वारदात सामने आई है। बतौर रिपोर्ट, यहां पर एक महिला की देखरेख में एक नाबालिग किशोरी से देह व्यापार कराया जा रहा था। इस संबंध में आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली शालू नामक महिला थाना माजरा से गायब हुई एक नाबालिग लड़की से अच्छा जीवन यापन करवाने की बात कह उसका शारीरिक शोषण करवा रही थी।
यहां जानें पूरा मामला
बीते 30 जनवरी को माजरा पुलिस थाने में एक नाबालिग के लापता होने का मामला दर्ज किया गया था। अब इस मामले में लापता लड़की को पांवटा साहिब से बरामद कर लिया गया है। वहीं, जांच में इस बात का पता चला है कि 28 जनवरी को लड़की अपने घर से चली गई थी। वहां से पांवटा साहिब पहुंचने के बाद उसकी मुलाकात हरियाणा के यमुनानगर निवासी महिला शालू से हुई। महिला ने बताया कि वह इन दिनों देवी नगर में रह रही है। इसके बाद बातों ही बातों में महिला ने नाबालिग को अच्छा जीवन यापन करवाने की बात कह अपने घर चलने के लिए मना लिया।
इसके बाद वह महिला नाबालिग को उसके कपड़े खरीदवाने के लिए ले गई। नए कपड़े दिलाकर आरोपी महिला शालू नाबालिग को एक निजी होटल में ले गई, जहां एक अंजान व्यक्ति द्वारा पीड़िता का यौन शोषण किया गया। इसके बदले महिला ने उक्त शख्स से पैसे भी लिए। फिर अगले कुछ दिनों में ही कई अन्य होटलों में भी शालू द्वारा नाबालिग का शारीरिक शोषण करवाया गया। इसके बदले वह ग्राहकों से लगातार पैसे लेती रही।
फिर किसी तरह पीड़ित नाबालिग महिला के कब्जे से छोड़कर भाग गई। इसके बाद उसे पार्क से बरामद किया गया। पीड़िता को माजरा थाना लाया गया और उसके बयान पर आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा अनैतिक कार्यों के अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। माजरा के रहने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है, जिसने शुरुआत में नाबालिग से शादी करने का वादा किया था। साथ ही शारीरिक उत्पीड़न भी किया था। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस द्वारा उन लोगों की भी गिरफ्तारी की जा सकती है, जिन्होंने नाबालिक से शारीरिक शारीरिक संबंध बनाए थे।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks