शिमला डेस्क: जीवन और मृत्यु भगवान के हाथ में होता है। भगवान कब और किस माध्यम से किसकी जीवन लीला समाप्त कर दे, कोई भी नहीं जान पाया है। मंगलवार को घटित हुई कुछ घटनाएं भी इसी प्रकार हैं।
पहला मामला हमीरपुर के चुनान गांव का है जहां एक महिला बाइक पर बैठ कर धूप सेक रही थी। इसी दौरान वह महिला बाइक से गिर गई। नतीजतन, महीला को काफी चोटें आईं। आनन फानन में महिला को इलाज हेतु टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहाँ वह बचाई नहीं जा सकी और मौत हो गई।
दूसरी घटना जिला मुख्यालय कुल्लू के लंका बेकर में एक ट्रैक्टर पलटने से व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे की वजह चालक की लापरवाही बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना में आईपीसी की धारा 279, 304A के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
दुर्घटनाक्रम के बारे में बता दें कि ट्रैक्टर (HP66A-0428) ढालपुर से लकांबेकर की तरफ आ रहा था। गाड़ी पानी की बावड़ी से थोडा पीछे पहुंची तो सड़क से नीचे पलट गई। जिस कारण चालक ट्रैक्टर के नीचे आ गया। स्थानीय लोगों ने उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकाला व अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मृत्यु हो गई।
मृतक ट्रैक्टर चालक की पहचान (48) विजय कुमार पुत्र राम चन्द उर्फ जंगलू राम निवासी लकांबेकर डाकघर ढालपुर तहसील व जिला कुल्लू के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks