शिमला। हिमाचल प्रदेश में हॉस्टल में रहकर स्कूल और कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए एक बड़ाई खुशखबरी वाली खबर सामने आई है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के स्कूलों-कॉलेजों के हॉस्टल खोलने के निर्देश जारी हो गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय की तरफ सोमवार को हॉस्टलों की सुविधा वाले सभी स्कूल और कॉलेज प्रिंसिपलों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए जारी की गई एसओपी के तहत हॉस्टल खोलने के संबंध में एक पत्र जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पहुंची उर्वशी रौतेला ने किया किसान आंदोलन का समर्थन; देखें तस्वीरें और वीडियो
उच्च शिक्षा निदेशक द्वारा सभी स्कूल और कॉलेजों के प्रिंसिपलों को हॉस्टलों में सैनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है। इसके अलावा विद्यार्थियों को हॉस्टलों में एक साथ एक जगह पर एकत्र होने पर भी रोक लगाई गई है। वहीं, भोजन की व्यवस्था भी उचित दूरी का ध्यान रखते हुए करने के लिए कहा गया है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks