जयराम कैबिनेट: हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र की डेट फाइनल, मिली मंजूरी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

जयराम कैबिनेट: हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र की डेट फाइनल, मिली मंजूरी

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आज के दिन पहली मर्तबा ई-कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की तिथि फाइनल कर दी गई है। कैबिनेट ने फैसला किया है कि हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित किया जाएगा और 6 मार्च को बजट पेश किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: भैसों को नशा कराया फिर पैर बांधकर भर दिया: ट्रक पलटा, 20 की टांग और सींगें टूटीं

कैबिनेट से मंजूरी के बाद आगामी कार्रवाई के लिए इसे राज्यपाल को भेजा जाएगा। राज्यपाल द्वारा इसकी मंजूरी दिए के बाद इसकी नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। यह जानकारी खुद सीएम जयराम ठाकुर ने कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। बजट सत्र में इस बार 17 बैठकें होंगी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: चलती प्राइवेट स्कूल बस से गिरा परिचालक, नहीं बच सकी जान

बता दें कि हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के बाद बजट सत्र हो रहा है। मानसून सत्र सितंबर 2020 को बुलाया गया था। कोरोना के चलते इस बार हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र आयोजित नहीं किया जा सका था। यह सत्र दिसंबर में धर्मशाला तपोवन में होना था। संवैधानिक तौर पर दो विधानसभा सत्र के बीच छह माह से अधिक का समय नहीं होना चाहिए। ऐसे में सत्र सात मार्च से पहले बुलाना अनिवार्य था। सरकार ने अब सत्र 26 फरवरी से बुलाने का निर्णय लिया है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ