जयराम सरकार का बड़ा तोहफा: प्रदेश के 17,550 परिवारों को मिलेगा फ्री बिजली कनेक्शन

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

जयराम सरकार का बड़ा तोहफा: प्रदेश के 17,550 परिवारों को मिलेगा फ्री बिजली कनेक्शन

शिमला। हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने सूबे के 17,550 गरीब परिवारों को एक बड़ा तोहफा दिया है। जिसके तहत प्रदेश में 17,550 गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री रोशनी योजना के तहत बिलकुल मुफ्त में बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा योजना के तहत 13.16 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। इस योजना को लेकर प्रदेश सरकार की तरफ से यह शर्त भी रखी गई है कि लाभ लेने के लिए लाभार्थी प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। इसला अलावा उक्त परिवार की वार्षिक आय 35,000 रूपए से कम होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: जिन स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना टीका लेने से किया था मना, उन्हें अब मिलेगा भी नहीं

वहीं, परिवार को बिजली लोड की आवश्यकता दो किलोवाट या इससे कम होनी चाहिए। बतौर रिपोर्ट्स, गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले बीपीएल कार्ड धारकों और अंत्योदय अन्न योजना में शामिल परिवार भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही लाभार्थी परिवार के पास आवेदन के समय बीपीएल कार्ड, आय प्रमाण पत्र और पहचान पत्र होना अनिवार्य है। 

बिजली बोर्ड से जुड़े एक अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला में तीन हजार गरीब परिवारों को योजना का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक जिला के तीनों विद्युत मंडलों में 818 जरूरतमंद परिवारों को लाभ दिया गया है। नाहन में 159, पांवटा साहिब में 201 और राजगढ़ विद्युत मंडल में 458 परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ